दो कार में आए हत्यारे घटना को अंजाम देकर अलग-अलग दिशाओं में भागे
14 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से शहर में मचा हड़कंप। सकरी चौक में कांग्रेस नेता एवं जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी की किसी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी फॉर्च्यूनर में जा रहे थे।
इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नजदीक से छह गोली मार दी। गोली मारने वाला मौके से फरार हो गया, तो वही गोली लगने से संजू त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कर पूरी जानकारी जुटाने में लग गई है।
बताया जा रहा है कि हत्यारे दो कार में सवार होकर पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद एक कार रायपुर की ओर भागी तो दूसरी कार दूसरी दिशा में।
योजनाबद्ध तरीके से संजीव त्रिपाठी की हत्या की गई है, इसके पीछे की वजह और हत्यारों की तलाश में पुलिस जुट चुकी है।
मृतक संजीव त्रिपाठी से कुछ लोगों की पुरानी दुश्मनी की बात निकल कर सामने आई है। संजीव त्रिपाठी पर भी कई संगीन आरोप लगे थे।
हत्या के पीछे उसी रंजिश को भी वजह माना जा रहा है।
देखिए वीडियो…







