हत्या में प्रयुक्त एक कार लावारिस हालत में मिली सप्ताहभर से मौके की तलाश में थे शूटर !
15 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस बीच पुलिस को अहम सुराग मिले है जिसमे एक कार जब्त की गई है, एक ऑडियो भी मिला है।
संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस को एक के बाद एक कई सुराग हाथ लगे है। कोटा रोड में कार लावारिस हालत में मिली है जिसका उपयोग हत्या के लिए किया गया है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। इसके अलावा पुलिस को उस स्थान का भी पता लगा लिया है जहां शूटर्स सप्ताहभर से रूके हुए थे। सूत्रों के अनुसार शूटर एक हफ्ते से शहर के सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी में एक खंडहर सूने पड़े मकान में रुके हुए थे।
यह खण्डरनुमा मकान कपिल त्रिपाठी के घर से लगा हुआ है। हत्यारे संजू को उसके घर में ही मारने की तैयारी करके आए थे। जिस जगह पर संदेही ठहरे हुए थे वंहा से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतले, डिस्पोजल, सिगरेट रैपर के साथ ही अन्य प्रांतों में नशे में उपयोग किये जाने वाले पदार्थ के अवशेष मिले है।
संदिग्ध युवक रात को ठंड में अलाव जलाकर शराबखोरी किया करते थे। शराब खोरी के बाद डिस्पोजल और अन्य नशीली पदार्थों के रैपर को नष्ट करने की कोशिश भी की गई है। इसके अलावा सूत्रों की माने तो पुलिस को मोबाइल से एक ऑडियो मिला है जो दो लोगों के बीच बातचीत है। इसमें प्लान “ए” फेल होने पर प्लान बी पर काम करने की बात हो रही है।
इधऱ सिम्स में मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार मृतक के शरीर से पांच गोलियां निकाली गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हाथ नही लगे है, हालांकि जो सुराग मिले है उसके हिसाब से आरोपियों की तलाश की जा रही है।




