नेताओ की जान को अफसरों से खतरा चिंतनीय तहसीलदार पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग
15 दिसंबर 2022
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ बरमकेला क्षेत्र के कांग्रेसी नेता नीलाबंर नायक पर बरमकेला तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत द्वारा हमला किए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान नेताओ का जीवन असुरक्षित हो गया है l इस मामले को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ स्थानीय विधायक द्वारा धरने पर बैठने की घटना पर भी चिंता जाहिर करते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा इस मामले में तत्काल मारपीट करने वाले तहसीलदार पर एफ आई आर दर्ज की जानी चाहिए ताकि घटना की पुनरावृति को रोका जा सके l कांग्रेस नेता के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए भाजपा नेता ने कहा जब अधिकारी जन प्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे है तो आम जनता के साथ क्या स्थिति होगी इसका अंदाज लगाया जा सकता है l ऐसी घटनाओं को स्वीकार नही किया जा सकता l अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने को विधायक की विवशता निरूपित करते हुए भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा सरकारी कामकाज व है क्षेत्र में माफियाओं के बढ़ते आतंक का ही नतीजा है कि अफसर भी माफियाओं के दम पर मनमानी कर रहे l

