पुलिस की बेतुकी सलाह…क्या इस मामले में चोरों तक पहुंचने में स्वय को असहाय पा रही रायगढ़ पुलिस..?
22 दिसंबर 2022
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ नीट टॉपर के निवास पर बीस लाख की चोरी के मामले में पीड़ित को बाबा के पास जाने पुलिस की सलाह को अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाला बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने पूछा क्या रायगढ़ पुलिस का इस मामले में चोरों तक पहुंचने में स्वय को असहाय पा रही है l नीट टॉपर के घर से सितंबर के पहले सप्ताह में हुई 20 लाख के जेवर चोरी के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों तक नही पहुंच पाई l अपनी नाकामी छुपाने पीड़ित को बाबाओं के पास जाने की सलाह दी जा रही है l इस मामले में जांच की मांग करते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा पुलिस का यह अनोखा कारनामा आम जनता का कानून के प्रति भरोसा कम करेगा इसके दूरगामी परिणाम होंगे l मामले को जांच कर दोषी पर कार्यवाही की मांग भी करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए l

