आरोपी पिता फरार पीड़ित बच्ची की कस्टडी पाने माँ ने लगाई न्याय की गुहार कलेक्ट्रेड में बैठी धरने पर…
24 दिसंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर कलयुगी पिता ने अपनी बच्ची को हवस का शिकार बनाया इसके बाद मामला दर्ज होने के बाद कारोबारी पिता फरार हो गया, लेकिन न्याय की मांग को लेकर एक मां न्याय की गुहार लगाते अभी भी दर बदर भटकने के लिए मजबूर हो रही है।
असल मे मामला अपने ही नगर का है जहां आज कलेक्ट्रेट के सामने महिला धरने पर बैठ गई और न्याय की मांग करने लगी,
धरने पर बैठी महिला का कहना है कि उसके पति ने 9 वर्षीय बच्ची से अनाचार जैसा घिनोना कृत्य किया उसके बाद बच्ची की मां ने बिलासपुर के सकरी थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की एफ आई आर के बाद आरोपी फरार हो गया। लेकिन अब बेटी भी महिला को नहीं मिल रही है, दरअसल सीडब्ल्यूसी द्वारा बच्ची को अपनी कस्टडी में रखा गया है, महिला का कहना है कि 164 के बयान के 2 महीने बाद भी सीडब्ल्यूसी बच्ची को मां के सुपुर्द नहीं कर रही है,
वही पूरे मामले को लेकर पुलिस हाथ बांधे बैठी है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी बच्ची की कस्टडी ना मिलने के बाद महिला न्याय की गुहार लगाते हुए कलेक्टर ऑफिस के मेन गेट पर बैठ गई है।
वहीं महिला का कहना है कि जब तक बच्चे की कस्टडी और आरोपी पर कार्रवाई नहीं हो जाती वहां से नहीं उठेगी

