राजधानी रायपुर के व्याख्यान में बतौर वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल
26 दिसंबर 2022
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ 2030 तक भारत आर्थिक उन्नति, उद्यमशीलता के नए आयाम लिखेगा इस विषय के व्याख्यान के दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय उद्योगों में युवा उद्योगपतियों की महती भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता।
व्याख्यान के दौरान मौजूद उद्योगपतियों को बधाई देते हुए ओपी चौधरी ने कहा वर्ष 2026-27 तक भारत की अर्थ व्यवस्था 5 ट्रिलियन, वर्ष 2030 तक 10 ट्रिलियन और वर्ष 2047 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
इस यात्रा में भारत में रिन्यूवेबल एनर्जी,डिफेंस, स्पेस ,टेक्नॉलजी ,डिजिटल,मैन्युफ़ैक्चरिंग ,इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होने वाले हैं।
नया भारत बनने की राह पर देश अग्रसर है। इसका सार्थक लाभ उठाने के लिये युवा उद्यमी स्वयं को तैयार करें l साथ साथ शिक्षा के दौरान ही समाज में ऐसी मानसिकता विकसित करे जिसमे युवा रोजगार की तलाश करने की बजाय स्वय रोजगार देने वाले बने।




