प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के निधन पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए किया श्रद्धा सुमन अर्पित
30 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में 100 साल की उम्र में हीरा बा का निधन हो गया। मोदी ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। उनके पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हो गई। अंतिम सफर बिना साज सज्जा वाली सामान्य से शव वाहन में शुरु हुई।
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के वैश्विक,चमत्कारिक,निष्काम कर्मयोगी के व्यक्तित्व की बुलंद मीनार का बुनियाद आपकी माताजी के संस्कारो ,स्नेह और आशीर्वचन से ही हुई।
उन्होंने कहा विगत शाम पूज्यनीय हीरा बा सांसारिक वैतरणी से विमुक्त होकर ईश्वर के चरणों की अविरल विराम यात्रा पर निकल पड़ी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व के संदर्भों में उनकी माता जी स्व. हीरा बा का योगदान शताब्दियों तक आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी, प्रधानमंत्री जी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली माँ हीरा बेन जी के लिए को प्रणाम अर्पित करने हुए शांति की प्रार्थना की।


