गला घोंटकर हत्या की आशंका मल्हार चौकी क्षेत्र का मामला पुलिस कर रही जांच
30 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मल्हार-मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवाँ के आश्रित ग्राम भगवानपाली में घर मे ही सन्दिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की बेड में लाश मिली है। मस्तूरी एवं मल्हार पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवाँ के आश्रित ग्राम भगवानपाली में गर्भवती महिला संध्या राय पति रामसनेही राय उम्र 18 की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में बेड में मृत अवस्था मे लाश मिली है, जिसके गले मे चोट के निशान मिले है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है।
महिला की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों ठीक-ठाक रहे थे और संध्या पांच माह से गर्भवती थी।
शुक्रवार की सुबह परिजनों ने देखा कि महिला बदहवाश पड़ी है, तब उन्होंने संजीवनी 108 को कॉल किया। लेकिन, जब तक एंबुलेंस पहुंचीं, महिला की मौत हो गई थी। नवविवाहिता महिला की मौत की जानकारी मिलने पर संजीवनी 108 के स्टाफ ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम गांव पहुंच गई और शव का परीक्षण किया। जांच के दौरान महिला के गले में चोट के निशान मिले, जिसे देखकर उन्हें मामला संदिग्ध लगा। मौत के कारणों का पता नही लगा है, कारण अज्ञात है। फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुट गई है।


