सुपर -30 के संस्थापक आनंद देर रात ओपी के साथ पहुंचे नालंदा लाइब्रेरी छग झारखंड ही नही देश का नेतृत्व संभाले ओपी चौधरी
30 दिसंबर 2022
रायगढ़-{जमहित न्यूज़}
रायगढ़ सुपर- 30 के संस्थापक आनंद कुमार अपने मित्र व प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी के साथ देर रात राजधानी स्थित नालंदा लाइब्रेरी पहुंचे l यूवाओ की फौज ने दोनो मित्रो को घेर लिया l इस दौरान आनंद कुमार ने भाजपा नेता ओपी चौधरी के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा
कि कलेक्टर बनने के बाद भी ओपी चौधरी ने कठिन परिस्थितियों से लड़ते हुए स्वय को लोगो के लिए समर्पित किया l सोशल मंच पर लोगो से संवाद हेतु हमेशा उनकी दमदार मौजूदगी बनी रही l बतौर कलेक्टर प्रदेश में उन्होंने जो काम किया वह अदभुत व अविस्मरणीय है l ऐसे दमदार अफसर किसी भी दल की सरकार हो उस सरकार का कायाकल्प निश्चित है l नक्सल क्षेत्रो में कलेक्टर रहते हुए ओपी ने लाइब्रेरी बनवाई शिक्षा हेतु कोचिंग सेंटर बनाए l नक्सल क्षेत्र में अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उन्होंने ज्ञान का प्रकाश फैलाया l नक्सल क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने का बड़ा कार्य उन्होंने किया l समाज की दशा दिशा बदलने के लिए उन्होंने कलेक्टर की सेवा का त्याग कर राजनीति में कदम रखा I यह महज एक दुर्भाग्य ही था कि वे भी हार गए और पार्टी की सरकार भी नही बनी l वे भले ही चुनाव हार गए लेकिन उन्होंने हिम्मत नही हारी l जनता के हक की आवाज बनने के लिए पूरी ताकत लगा दी l हर अधिकारी हर नेता अगर ओपी चौधरी जैसा हो जाए तो देश में बेरोजगारी सहित बहुत सी समस्याओं का समाधान स्वातः ही हो जाएगा l सुपर -30 आनंद कुमार यही नहीं रुके उन्होंने कहा ओपी केवल झारखंड व छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि पूरे देश का नेतृत्व करें l ओपी चौधरी जैसे व्यक्तित्व पर गर्व होने की बात भी आनंद कुमार ने कही l विदित हो कि भारतीय गणितज्ञ आनन्द कुमार का जन्म 1 जनवरी 1973 को हुआ था l वे एक भारतीय गणितज्ञ होने के साथ साथ बहुत बड़े शिक्षाविद बहुत सी राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय गणित की पत्रिकाओं के स्तम्भकार हैं। 2002 में पटना बिहार में प्रारम्भ सुपर 30 कार्यक्रम के कारण उन्हें पूरे देश में ख्याति मिली l इस कार्यक्रम के तहत आनंद कुमार ने आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान की l
2018 के सरकारी आँकड़ों के अनुसार, आनंद कुमार द्वारा प्रशिक्षित 480 में 422 छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के लिये चयनित हो चुके हैं। डिस्कवरी चैनल ने भी इनके कार्यों पर लघु फ़िल्म बनाई है। संयुक्त राज्य अमेरिका के मैसच्युसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान तथा हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा आनंद कुमार को व्याख्यान हेतु निमंत्रण भी मिला l आनंद कुमार सुपर 30 संस्थान के सस्थांपक हैं । जिसमे गरीब छात्रो को IIT कि फ्री में कोचिंग क्लास दी जाती है । आनंद कुमार जी एक ऐसे व्यक्ति है , जिन्होंने गरीब छात्रो को मुफ्त में शिक्षा देकर उनकी काबिलियत को समझा है । इनका मुख्य उद्देश्य है कि गरीब छात्रो को IIT JEE में प्रवेश के लिए तैयारी करना। IIT में हर छात्र प्रवेश पाने के लिए सपने देखता है । कुछ छात्र होनहार होने के बावजूद भी IIT में प्रवेश नही ले पाते है क्योंकि उनके पास इतने पैसे नही होते है कि वह एक अच्छी कोचिंग कर सके इसीलिए उनके सपने को पूरा करने के लिए आनंद कुमार सुपर 30 के छात्रो को मुप्त में शिक्षा देते है । यह बताना लाजिमी होगा कि ओपी चौधरी राजनीति के व्यस्तम समय निकल कर यूवाओ को कोचिंग देना नही भूलते l प्रदेश के यूवाओ में भी ओपी चौधरी को लेकर जबरजस्त क्रेज है l शिक्षा को लेकर ओपी के विजन ने इस प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है l

