जिलाध्यक्ष ने पूछा समस्या गिनाने के लिए विधायक बने है या समस्या सुलझाने के लिए बताए प्रकाश नायक
अपनी सरकार को कोसने वाले विधायक को जिला भाजपा अध्यक्ष ने लिया आड़े हाथ
05 जनवरी 2023
रायगढ़-[जनहित न्यूज़]
रायगढ़ कांग्रेस के चुनाव चिन्ह से विधायक बने विधायक प्रकाश नायक से जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने पूछा क्या वे अपनी सरकार के क्रिया कलाप से असंतुष्ट है ? उन्हे जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करना चाहिए l भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा भाजपा बेरोजगारी अवैध शराब फ्लैस ऐश के अवैध डंप मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी जैसे मुद्दों पर लगातार सरकार को घेरती रही है l इन्ही मुद्दो पर विधान सभा में अपनी ही कांग्रेस सरकार को कटघरे मे खड़े करने वाले स्थानीय विधायक प्रकाश नायक अपनी ही सरकार के क्रिया कलापों से असंतुष्ट हैं तभी वे विधान सभा में इन मुद्दो पर सरकार से जवाब चाहते है l जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने विधायक प्रकाश नायक को यह विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर जनता की तमाम समस्याएं दूर होंगी। समस्याओं के बेहतर समाधान का सामर्थ्य भाजपा के पास होने का दावा करते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा जनता ने उन्हें सवालों के लिए नही बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए विधायक चुना है l ये बात अलग है कि वे इन सभी समस्याओं को दूर करने के सफल नहीं हो सके।

