नशीली दवाओं पर अंकुश लगाने जीपीएम में संचालित सभी मेडिकल संचालकों की ली गई बैठक
05 जनवरी 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] जीपीएम गौरेला पेंड्रा जिला गौरेला पेंड्रामरवाही के संचालित मेडिकल दुकानो के संचालकों का पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर के नेतृत्व में जिला कंट्रोल रूम गौरेला में एक बैठक आयोजित किया गया था। जिसमे जिले के समस्त मेडिकल संचालकों को बुलाया गया था जिन्हें इस बैठक में हिदायत दिया गया की ऐसी दवाएं जिसे शासन द्वारा रोक लगाया गया हो अथवा वर्जित किया गया हो, साथ ही बिना डाक्टरी पर्ची के दवाओं को विक्रय ना करने का निर्देश हो, उन दवाओं को विक्रय ना करे साथ ही नशे से संबंध रखने वाले दवाओं को खरीद कर उपयोग करने वाले लोगो के संबंध में उन्हें चिन्हित कर ऐसे लोगो की जानकारी जिला प्रशासन से साझा करने समझाइश दिया गया ताकि आपसी सहयोग से जिले में नशे में लिप्त लोगों को नशे से दूर किया जा सके तथा नशे संबंधित अपराधो पर रोक लगाते हुए नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले लोगों पर वैधानिक कार्यवाही की जा सके।
उक्त बैठक में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण तथा जिले के समस्त दवाई दुकानों के संचालक उपस्थित थे।


