प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा “परीक्षा पे चर्चा का छटवां संस्करण कार्यक्रम की दृष्टि से समिति का हुआ गठन
06 जनवरी 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज़ादी अमृत महोत्सव पर
भाजपा एवं केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी
नई दिल्ली ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा “परीक्षा पे चर्चा का छटवां संस्करण कार्यक्रम की दृष्टि से समिति का गठन किया गया है। (केदार कश्यप) प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी को पत्र जारी कर बिलासपुर के शिक्षाविद ब्रजेन्द्र शुक्ला को संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है तथा कान्ति लाल जैन उपकार चन्द्राकर को सह-संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि ब्रजेन्द्र शुक्ला जो कि गुरुकुल इंस्टीट्यूट के संचालक है और शिक्षा के क्षेत्र में जानी मानी हस्ती के रूप में समूचा नगर उन्हें भरपूर सम्मान देता है शिक्षा के अलावा सामाजिक और भाजपा के विभिन्न आयोजनों में श्री शुक्ला का सदैव ही योगदान रहा है इसके चलते भाजपा द्वारा
श्री शुक्ला को यह अहम जिम्मेदारी सौपीं गई है,साथ ही कान्ति लाल जैन
उपकार चन्द्राकर को सह-संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है।


