भगाने में मदद करने वाली चाची और साथ देने वाले दोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार
05 जनवरी 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] जीपीएम
मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है पीड़िता के पिता के द्वारा दिनांक 28/11/2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी नाबालिग पुत्री उम्र 13 साल 3 माह जो दिनाक 26/11/22 को स्कूल पढ़ने गई थी वापस नहीं आई तब यह आसपास रिस्तेदारी में पता किया जो पता नही चला कि रिपोर्ट पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना थाना प्रभारी मरवाही, के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन में थाना प्रभारी मरवाही एवं साइबर सेल को तत्काल जांच कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए।
साइबर सेल की मदद से प्रकरण में टीम आंध्रप्रदेश भेजी गई। जो आंध्रप्रदेश के तिरुपति में आरोपी के दोस्त से जानकारी मिली कि दुर्गेश चंद्रा अपना मोबाइल व सिम तोड़ दिया है और नया नंबर चला रहा है। और मेरठ के पास रह रहा है। थाना मरवाही की टीम के द्वारा उक्त जानकारी से पुलिस अधीक्षक श्री किरण को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक उदय किरण के द्वारा दूसरी टीम को मेरठ रवाना करने का निर्देश दिया गया। जो मेरठ के पास से पीड़िता बालिका एवं आरोपियों को दस्तयाब कर प्रकरण में विधिवत कार्यवाही उपरांत प्रकरण में धारा 366,376,34 भादवि 4-6 पॉस्को एक्ट जोड़कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपी पतासाजी से लेकर गिरफ्तारी में निरीक्षक थाना प्रभारी सुश्री लता चौरे, उप निरी रोहित खुटे, सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा, महिला आर ईश्वरी मरावी, कमलेश जगत, आर इंद्रपाल आर्मो, नारद जगत एवं साइबर सेल से निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक मनोज हनोतिया आर दुष्यंत मसराम की महत्वपूर्ण भूमिका रहीथाना मरवाही
अपराध क्रमांक
289/2022
धारा 363,366,376,34 भादवि
4-6 पॉस्को एक्ट
आरोपी
1 दुर्गेश चंद्रा पिता उदय दास उम्र 20 साल निवासी बुरहान पुर थाना कोतमा
2अजय कुमार चंद्रा पिता प्रेमलाल चंद्रा 24 साल निवासी मैर टोला बिजुरी थाना बिजुरी
3 महिला आरोपी।

