15 जनवरी 2023
रंगोली कला का शानदार प्रतिभा दिखाकर महिलाएं तथा बच्चों ने सभी का मनमोह लिया
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब द्वारा लिंक रोड गांधी नगर वार्ड क्र.33 में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। रंगोली की इस प्रतियोगिता में महिलाओं के साथ-साथ बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाये। सभी ने अपने हुनर का बहेतर प्रदर्शन किया। बच्चों के बनाये रंगोली को सभी लोगो ने सराहा। महिलाएं ने भी बहुत ही खूबसूरत रंगोली बनाई। वही रंगोली कला का शानदार प्रतिभा दिखाकर महिलाएं तथा बच्चों ने सभी का मनमोह लिया। इस कार्यक्रम से वार्ड वासियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
जिसमे मुख्य रूप से छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह अरपा विकास प्राधिकरण सदस्य नरेंद्र बोलर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अशीष गोयल बिलासपुर विधानसभा के समन्वयक सिबली मेराज खान तथा वार्ड अध्यक्ष राज सिंह चौहान कोषाध्य कमाल अहिरवार सहित मितान क्लब समिति के सदस्य एवं वार्ड के वरिष्ठ जन गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
समस्त प्रतिभागी को प्रोत्साहित करने क्लब द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार दिया गया ।



