शोभा टाह फ़ाउण्डेशन के तत्वाधान में मनाया गया पतंग उत्सव
15 जनवरी 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पतंगबाजी का शोर मकर संक्रांति त्यौहार में देखने को मिलता है। देश के प्रमुख त्योहारों में
एक यह त्यौहार प्रमुख है। मकर संक्रांति का पर्व प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। जिसे लेकर लोगो में खासा उत्साह रहता है। खास कर महिलाए अत्यधिक उत्साहित रहती है। घरों में तील के लड्डू से लेकर खाजा, गुजिया बनने की परंपरा होती है।
अन्य त्योहारों की भांति मकर संक्रांति के अवसर पर भी कुछ परंपराओं का पालन किया जाता है। लेकिन इन परंपराओं और मान्यताओं के बीच एक चीज जो पूरे त्योहार में आकर्षण का केन्द्र बनकर सामने आती है, वह है पतंग उड़ाना है।
जनवरी की शुरुआत से ही हर उम्र के लोग पतंग खरीदने में लग जाते हैं, मगर पतंग उड़ने को लेकर बच्चो में खासा उत्साह रहता है। शहर के कुछ जगहों पर तो पतंग उड़ने के प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।
आज इसी तारतम्य में शोभा टाह फ़ाउण्डेशन के द्वारा पतंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन साइंस कालेज मैदान में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत शोभा टाह फ़ाउंडेशन के संस्थापक अनिल टाह के कर कमलो द्वारा श्रीफल तोड़कर एवं तिल का लड्डु बाटकर किया गया।
श्री टाह ने शहर वह प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति गुड़ी पड़वा और पोंगल की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ होता है बच्चे बहुत ही उत्साहित दिख रहे हैं यह कार्यक्रम पहली बार बिलासपुर में हो रहा है इसके पहले गुजरात राजस्थान में होता है यह पहली बार आयोजित की गई है मैं आशा करता हूं कि इससे भी अच्छा कार्यक्रम आगे करेंगे।
श्री टाह ने कहा कि आजादी व खुशी का प्रतीक माना जाता है।
आज भी पतंगबाजी की बात छिड़ती है तो कई लोगों को अपने बचपन के दिन याद आ जाती हैं, जब वो पतंग लेकर, मांझा बनवाते और अरपा किनारे या फिर अपने-अपने घरों की छतों पर पतंगबाजी में घंटों निकाल दिया करते थे। लेकिन अब, मोबाइल के दौर में पतंगबाजी का शोर थमता दिखाई दे रहा है।
इस अवसर पर पीयूंश गुप्ता, एस.के सिंह ,अर्जुन सिंह, लक्की यादव , कमल कश्यप ,घनश्याम श्रीवास्तव ,राजेंद्र टाह ,रामलाल ,पवन टाँडे ,पिंटू जयसवाल ,लक्ष्मी घृतलहरे ,बालेश्वर ठाकुर ,अनिल अल्फ्रेड ,सोमदत्त पटेल ,दुर्गेश साहू ,सोनू कश्यप ,संजय भारद्वाज ,लक्ष्मण देवांगन प्रमुख रूप से उपास्थित थे।





