संगीत भरे माहौल से देर रात तक थिरकते रहे दोस्त यार सभी ने की खूब मौज मस्ती…
16 फरवरी 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर नगर के सुप्रसिद्ध समाज सेवी शिव शंकर अग्रवाल (पप्पू भैया) ने अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।
ज्ञात हो कि हर वर्ष श्री अग्रवाल अपना जन्मदिन बड़े जोर शोर से मनाते चले आ रहे हैं और नित्य की भांति इस वर्ष भी उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार मित्र दोस्तों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया इस जन्मदिन के अवसर पर परिवार के साथ खुशियां सहेजने के अलावा श्री अग्रवाल किसी भी दोस्त को ऐसे मौके पर कभी नहीं भूलते और उन्हें निमंत्रण दे कर अपनी इस खुशी में सदैव ही शामिल करते हैं इसी का नतीजा है कि हर वर्ष सभी मित्र यार श्री अग्रवाल का जन्मदिन मनाने एकत्रित होते हैं और बड़ी तन्मयता और खुशियों से उनका जन्मदिन मनाते हैं इस अवसर को एक यादगार के के रूप में सहेज कर रखते हैं।
इस बार भी श्री अग्रवाल के जन्मदिन का अवसर था ,उन्होंने इस अवसर को और भी शानदार मनाने के लिए कोई भी कोर कसर नही छोड़ी और बहुत सारी तैयारियां कर रखी थी, सैकड़ों की संख्या में दोस्तों यारों के साथ बड़ी शिद्दत से अपना जन्मदिन मनाया यहां यह बताना भी लाजमी हो जाता है कि इस जन्मदिन के अवसर पर श्री अग्रवाल द्वारा गीत संगीत का आयोजन भी किया जाता है।
जिसमें सभी लोग अपनी कला का प्रदर्शन भी करते हैं इस बार भी सभी लोगों ने खूब मौज मस्ती के साथ इस अवसर का आनंद लिया तथा श्री अग्रवाल द्वारा सभी के लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन रखा था।
जिसका सभी ने लुत्फ उठाया शुरुआत में श्री अग्रवाल द्वारा सभी मित्रों के साथ मिलकर केक काटा गया उसके बाद शुरू हुआ डांस और संगीत का एक ऐसा दृश्य जिससे कोई भी अछूता नहीं रहा कुछ बुजुर्ग मित्र भी इस संगीत से लबरेज माहौल में अपने कदम नहीं रोक पाए और संगीत की ताल पर वो भी यथाशक्ति थिरकते नजर आए युवा और वरिष्ठ लोगों का यह संगम सचमुच ही एक यादगार के रूप में बन गया।
इस आयोजन में नगर के वरिष्ठ व्यापारिक वर्ग के अलावा सभी विभाग के लोगों ने खुशियों भरे इस माहौल को दुगना कर दिया सैकड़ों लोगों ने श्री अग्रवाल को उनके जन्मदिन पर मंगल कामनाओं के अलावा उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें भरपूर बधाइयां दी एक बड़े ग्राउंड में यह आयोजन रखा गया था।
जिसकी शुरुआत शाम 7:30 बजे से हुई। धीरे-धीरे लोगों का आना शुरू हुआ और यह आनंद आयोजन रात के 12:00 बजे तक निरंतर चलता रहा जिसमें सभी ने संगीत के साथ डांस तथा मौज मस्ती करते हुए पूरा समय व्यतीत किया अंत में सभी श्री अग्रवाल को एक बार पुनः जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने -अपने हेतु प्रस्थान किया।
और उस आनंदित आयोजन की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।




