अवैध रूप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 8.640 लीटर अवैध शराब जब्त
20 फरवरी 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर
संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर् राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा श्री उत्तम कुमार साहू के हमराह में तोरवा पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी अभियान दौरान तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक सफेद रंग की बोरी में भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने के लिये बापू नगर तोरवा जाने के लिये किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। जिस पर तोरवा पुलिस द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम पता प्रथम उर्फ सूर्या मलिक पिता शंकर मलिक उम्र 21 साल साकिन बापू उप नगर मरी माई मंदिर के पास थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग. बताया जिसके कब्जे से 8.640 लीटर देशी शराब जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपीः– प्रथम उर्फ सूर्या मलिक पिता शंकर मलिक उम्र 21 साल साकिन बापू उप नगर मरी माई मंदिर के पास थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग.
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, सउनि भरत लाल राठौर, आरक्षक अशोक चंद्राकर ,लक्ष्मी कश्यप लालन सिंह की अहम भूमिका रही ।

