आज फिर हुई कार्यवाही दो पोकलेन पांच हाईवा और 3 ट्रेक्टर जब्त
20 फरवरी 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर खनिज विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह सेन्दरी, निरतु और घुटकू रेत खदान क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए पांच हाइवा, दो पोकलेन और तीन ट्रैक्टर जब्त किया है। खनिज अमले ने जब्त किए गए दोनो पोकलेन को सील कर कोनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही लिखित शिकायत की है कि पोकलेन को मौका से हटाए या लेकर भागने की सूरत में अमानत में खयानत का अपराध दर्ज किया जाए। इसके अलावा सभी हाइवा और ट्रैक्टर को भी थाना के हवाले कर दिया है।
खनिज विभाग टीम ने कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अरपा तट सथित सेन्दरी, निरतु और घुटकू क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर दो पोकलेन समेत पांच हाइवा और तीन ट्रैकर बरामद किया है। सभी वाहनों को खनिज विभाग की टीम ने रेत परिवहन करते और नदी में खुदाई करते हुए पकड़ा है। मामले में खनिज अधिकारी डॉ.डीके मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर सुबह तुर्काडीह, सेन्दरी, घुटकू, निरतु और कछार क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। मौके से पांच हाइव, दो ट्रैक्टर समेत दो पोकलेन मशीन बरामद किया गया है।
खनिज अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बरामद पोकलेन को सील कर दिया गया है। पोकलेन को पुलिस के हवाले भी कर दिया गया है। पुलिस को लिखित में बताया गया है को सील किए गए पोकलेन को बिना खनिज विभाग के आदेश पर यदि छेड़छाड़ किया जाता है तो अमानत पर खयानत धाराओं के तहत संबधित आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए। जब्त हाइवा और ट्रैक्टर को भी पुलिस थाना कोनी में खड़ा किया गया है। कार्रवाई के दौरान हाइवा चालकों ने बताया कि अनिल सिंह चौहान, दीपक उपाध्याय, सौरभ पाण्डेय का एक हाइवा जब्त हुआ है। जबकि दो हाइवा किसी गुलाब सोनकर का है।
पहले वीडियो वायरल हुआ उसके बाद कार्रवाई हुई
बताया जा रहा है की तुर्काडीह पुल के नीचे कुछ लोग अवैध रेत घाट से निकलने वाले सभी वाहनों से गुण्डा टैक्स वसूल कर रहे है। वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने ट्रक और हाइवा घेरकर जब दबाव बनाया तो जानकारी मिली कि सरपंच को डेढ़ लाख रूपये प्रति महीना दिया जाता हैं। सरपंच की अनुमति के बाद ही घाट से रेत उत्खनन किया जा रहा है। प्रति हाइवा चार सौ रुपए लेकर एक हजार लिया जाता है।
अब इसमें देखना ये है कि कार्यवाही का स्तर कितना दगड़ा और कब तक होगा ये तो समय ही बताएगा…

