आदिवासी छात्रावास का किया निरीक्षण बच्चियों के हित के लिए विभिन्न प्रस्ताव किये पास
21 फरवरी 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आज निगरानी समिति के अध्यक्ष एल्डरमैन काशी रात्रे ने बैगा आदिवासी छात्रावास का
किया निरीक्षण…
निगरानी समिति के अध्यक्ष एल्डरमैन अधीक्षिका श्रीमती अल्पना तिवारी, श्रीमती धानबाई मरकाम, श्रीमती उषा बाई मरकाम एवं समिति के सभी सदस्यों द्वारा आदिवासी बैगा छात्रावास के बच्चीयों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, बच्चियों के हित के लिए विभिन्न प्रस्ताव पास किए जिनमे सबसे पहली प्राथमिकता चारो ओर दीवार (बाउंड्रीवाल) कराया गया जिससे कि असामाजिक तत्वों से बचा जा सकें।
छात्रावास निगरानी समिति के अध्यक्ष बैगा आदिवासी कन्या छात्रावास के निरीक्षण में निकले, बैगा आदिवासी कन्या छात्रावास जरहाभाठा में निरीक्षण के दौरान आदिवासी छात्राओं से उनके पढ़ाई लिखाई, खान-पान, रहन सहन, उनके सुख दुख के साथ साथ असुविधाओं के बारे में उनसे जाना, बच्चियां भी बड़ी उत्साह से श्री रात्रे से अपने लिखाई पढ़ाई के साथ अपने दिनचर्या को भी उत्साह पूर्वक सामने रखीं।
निगरानी समिति के अध्यक्ष एल्डरमैन काशीरात्रे ने बैगा आदिवासी कन्याओं (बच्चियों) से रूबरू होते हुए कहा कि हम आपके परिवार की कमी महसूस नही होंने देंगे, निगरानी समिति एवं अधीक्षिका अल्पना तिवारी सदैव आपके साथ हैं जो भी असुविधाएं आप लोगों को लगती है उसको ततकाल दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
निगरानी समिति के अध्यक्ष काशीरात्रे ने कहा कि पढ़ाई लिखाई स्मार्ट क्लास के साथ साथ, कम्प्यूटर, खेलकूद, खान पान के साथ साथ जो ज़रूरत की चींजें हैं समय-समय पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी, मोबाइल नंबर से जानकारी देने की भी बात कही और सभी बच्चीयों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।




