पुलिस ने मौके पर ही दी दबिश दो युवकों को किया गिरफ्तार
26 फरवरी 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
Csp के नेतृत्व में सिविल लाइन एवं ACCU की संयुक्त टीम की कार्यवाही।
बिलासपुर- मुखबिर से सूचना मिला की एक 10 बिलियन ऑनलाइन चाइनीज ऐप में रकम डालने से 2 गुना लाभ मिल रहा है इसका प्रचार प्रसार पुराना बस स्टैंड रोड स्थित होटल एमराल्ड पर संतोष सोनवानी व दिलीप वर्मा के द्वारा आसपास के ग्रामीणों एवं शहरवासियों को बुलाकर बरगला कर 10 बिलियन ऐप के माध्यम से पैसा लगाने तथा 200 दिन में दोगुना हो जाएगा का लालच देकर झांसे में लेकर बिना वैध दस्तावेज व बिना अनुमति के सेमिनार चला रहे थे। सूचना पर मौके में जाकर चेक किया गया। जो आसपास के ग्रामवासी व शहर के लगभग 40–50 लोगों को बैठा कर कर 10 बिलियन डॉलर नामक चनाईज ऐप में रकम को जमा करोगे तो 2 गुना लाभ मिलेगा बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया उक्त दोनों व्यक्तियों संतोष सोनवानी एवम् दिलीप वर्मा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई ।

