भटगांव किसान आक्रोश रैली में गरजे ओपी चौधरी
01 मार्च 2023
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ :- भटगांव सरगुजा में आयोजित किसान आक्रोश रैली के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा प्रदेश सरकार जितना धान खरीदने का दावा कर रही उसका नब्बे प्रतिशत चावल केंद्र की मोदी सरकार खरीद रही है l भाजपा नेता ने कहा भूपेश सरकार किसानों से जितना धान खरीद रही उस धान का 90 प्रतिशत चावल केंद्र सरकार खरीद रही है l प्रदेश के सामने आंकड़े रखते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि पिछले चार सालो के दौरान केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को 51 हजार करोड़ रुपए दिए जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों को 11 हजार करोड़ ही दिये। दो रुपया किलो में गोबर खरीद कर गोबर खाद के नाम पर 10 रु किलो में वापस किसान पर खाद खरीदने के लिए दबाव डाला जा रहा है l सरकार गोबर बेचकर किसानो के साथ मुनाफा खोरी कर रही है l प्रदेश में पहली बार यूरिया में जमकर माफियागिरी की गई l
धान खरीदी के दौरान भूपेश सरकार ने रकबा में कटौती कर दी l धान खरीदी के लिए बोरे की कमी का उल्लेख भी किया गया l खेतों के लिए सिंचाई आवश्यक है लेकिन प्रदेश में एक लाख पम्प विद्युतीकरण हेतु लम्बित है लेकिन सरकार किसानों सिंचाई पंप हेतु बिजली नही दे रही है l ओपी चौधरी ने भाजपा सरकार के दौरान किसानो की संपन्नता का स्मरण भी कराया l छत्तीस गढ़ प्रदेश का गठन भाजपा की अटल बिहारी सरकार ने किया जबकि आजादी के 70 बरस बाद मूल छत्तीसगढ़िया मूलभूत अधिकार से वंचित रहा l


