आगामी धार्मिक त्यौहार होली एवं सब ए बारात सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील शांति समिति की बैठक सम्पन्न
01 मार्च 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर में आगामी धार्मिक त्यौहार होली एवं सब ए बारात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की गई ।
बैठक में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों से शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया। बैठक में थाना तारबाहर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं थाना प्रभारी सहित स्टाफ उपस्थित था।
वही थाना सिटी कोतवाली में भी आज आगामी त्योहारों के मद्देनजर सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक थाना कोतवाली में आगामी होली त्यौहार एवं शबे बारात के अवसर पर शांति समिति की बैठक की गई नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार द्वारा बैठक सभी सदस्यों को त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा।
नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार द्वारा बैठक में सभी सदस्यों को त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों से शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया बैठक में थाना कोतवाली क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं थाना स्टाफ उपस्थित था।


