घायल यात्रियों का सिम्स में चल रहा उपचार ट्रेलर और बस चालक मौके से फरार
04 मार्च 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] लोखण्डी- तुर्काडीह मार्ग पर बस और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत। 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए मौके से ट्रेलर और बस चालक दोनों ही फरार हो गए। लोखण्डी-तुर्काडीह ओव्हर ब्रिज के पास अंशुमान ब्रदर्श बस और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई है, जिससे बस के सवार यात्रीगण गंभीर रूप से घायल हो गये है। सूचना मिलने के बाद कोनी थाना प्रभारी श्रीमती नुपुर उपाध्याय, उ.पु.अ. (प्रशिक्षु) के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ एवं डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और आम नागरिकों की सहायता से घायलों को तत्काल डायल-112 एवं थाना के पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की बिलासपुर।
लोखण्डी-तुर्काडीह मार्ग घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिम्स भेजा गया जहाँ भर्ती कर उपचार जारी है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकरी मिली कि अंशुमान ब्रदर्श में करीबन 15-20 यात्री बिलासपुर से खोंगसरा की ओर यात्रा कर रहे थे।
करीबन 12:45 बजे, घुटकू कोल डिपो की तरफ से विपरीत दिशा से आ रही कोयले भारी वाहन सिगमा ट्रेलर क्रमांक-CGIOR-1902 के चालक नें ओव्हरब्रिज के नीचे रोड़ से आ रही अंशुमान बस क्रमांक- CGI0G-1054 को जबरदस्त ठोकर मारकर दिया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई और बस में सवार दो यात्रियों को गंभीर चोटे आई एवं अन्य यात्रियों को साधारण चोटें आई है। जिन्हें तत्काल डायल-112 एवं थाना पेट्रोलिंग वाहन की सहायता से उपचार हेतु सिम्स अस्पताल भेजा गया, मौके पर ट्रेलर एवं बस ड्राईवर मौके से फरार हो गये।



