04 मार्च 2023
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ :- भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि शहजादे कन्फ्यूज है या फ्यूज है l इस संबंध का अपने सोशल मंच में पुराने विडियो की क्लिपिंग जारी करते हुए ओपी चौधरी ने कहा 2013 में जयपुर में राहुल गांधी जी आपने मम्मी के हवाले से कहा था कि सत्ता जहर होती है l इन दस सालो में आपकी राय बदल गई अब 2023 रायपुर अधिवेशन में आपने महात्मा गांधी जी के सत्याग्रह का उल्लेख कर नई परिभाषा गढ़ रहे है l आपने सत्याग्रह आशय समझाते हुए कहा कि सत्ता की राह को कभी मत छोड़ो l दोनों बयानों की विडियो क्लिप जारी करते हुए ओपी चौधरी ने राहुल गांधी जी से पूछा सत्ता को लेकर दस वर्षो में उनकी राय कैसे बदल गई l भारत जोड़ो यात्रा की बजाय भारत जानो यात्रा करने की सलाह देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि केवल गांधी सरनेम लगा लेने से कोई गांधीवादी नही ही सकता l गांधी का दर्शन व्यवहारिक जीवन में भी नजर आना चाहिए l गांधी के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप भी ओपी चौधरी ने लगाया l

