मुख्य अतिथि के रूप में न्यायधीश सुश्री संघरत्ना भतपहरी ने निभाई भूमिका
13 मार्च 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज जिला न्यायालय सामुदायिक भवन में अधिवक्ता परिषद एवं जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। आज के इस भव्य आयोजन में महिला न्यायाधीश, समाजिक कार्यकर्ता गण, शासकीय महिला अधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता,एवं महिला पुलिस अधिकारीगण की उपस्थिति रही।
जिसमे मुख्य अतिथि न्यायधीश सुश्री संघरत्ना भतपहरी तथा विशिष्ट अतिथिगण अन्नपूर्णाना तिवारी सिनियर अधिवक्ता एवं अधिवक्ता परिषद की प्रमुख, उषाकिरण बाजपेयी परिवार न्यायालय की काउंसलर दुर्गा किरण पटेल रक्षा टीम बीना सोवरे अधिवक्ता शासकीय अधिवक्ता प्रो. प्रतिभा मिश्रा शुक्रवासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान के विषय मे अभिव्यक्ति दी गई और महिला अधिवक्ताओ से अपने विचारो को साक्षा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला अधिवक्ता संघ की उपाध्यक्ष दिव्या जयसवाल द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत मे जिला अधिवक्ता संघ की सहसचिव श्वेता शास्त्री ने महिलाओ के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहने की सभी से अपील की और कोई भी महिला किसी भी क्षेत्र में अपना सहयोग देती है।
और सामाजिक और प्रशासनिक सेवाओं में लगी सभी महिलाओं को पूर्ण रूप से सहयोग करते रहना चाहिए कार्यक्रम मे अन्य महिला न्यायधीशगन तथा महिला अधिवक्तागण उपस्थित थी सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यकारिणी मनीषा नंदी परिषद की उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर उपस्थित रही
अंत मे श्रीमती शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त किया सुनीता तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।







