डेढ़ साल से फरार था आरोपी पुलिस ने धरदबोचा
19 मार्च 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने धमतरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 3,00,000 रू लेकर फर्जी नियुक्त पत्र थमा दिया था। थाने में जुर्म दर्ज होने के बाद से वह फरार था।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमति स्वाति पाण्डेय पति सौरभ तिवारी निवासी कपिल नगर सरकण्डा ने 10 सितंबर 2021 को शिकायत की थी कि इसके भाई ऋषभ का परिचय संतोष श्रीवास नामक व्यक्ति से जिला अस्पताल बिलासपुर में हुआ था। उसने चर्चा दौरान नीरज लाल द्वारा आई.टी.आई. कोनी में नौकरी लगवा देने का वादा किया। संतोष श्रीवास के माध्यम से जून 2018 में नीरज लाल के निवास स्थान गीतांजली सिटी फेस-2 में 3,00,000/- रू. नगद दिये। उसके बाद नीरज लाल द्वारा भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली का नौकरी के लिये प्रमाण पत्र दिया और बताया कि जे. डी. ऑफिस तृतीय मंजिल कम्पोजिट बिल्डिंग बिलासपुर में स्थाई रूप से तृतीय श्रेणी कलर्क के पद पर आपकी नियुक्ति हो गई। जब जे. डी. आफिस पहुंचकर नौकरी के संबंध में पता लगाई तो पता चला कि नीरज लाल द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर 3,00,000 रू लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी के लिए विवेचना में लिया गया। आरोपी रिपोर्ट बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी पतासाजी के दौरान तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया गया, पर आरोपी नागपुर महाराष्ट्र एवं धमतरी छ.ग. में आना-जाना कर लूक छिप रहा था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी नीरज लाल पिता जूलियस लाल उम्र 36 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस-2, थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को धमतरी से विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, उनि सत्यनारायण देवांगन, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. मनोज बघेल, धर्मेन्द्र कुमार, विवेक राय, सोनू पाल, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी:- नीरज लाल पिता जूलियस लाल उम्र 36 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस-2, थाना सरकंडा बिलासपुर।

