60 हजार नगद सहित शहर के 8 सफेदपोश जुआरी गिरफ्तार…!
01 अप्रैल 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर के रसूखदार नामचीन जुआरी की
ग्वालानी चेंबर में जुआ की महफ़िल सजी थी। पुलिस की छापा मार कार्यवाही में 8 लोग रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकड़े गए। इस चेंबर में रोज जुआ खेला जाता है लेकिन आज तक किसी पुलिस अधिकारी में छापामारी की कार्यवाही नहीं की । यह पहला मौका है जब पुलिस ने धनकुबेरों के फड़ में छापामारी कार्यवही की है।
थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की व्यापार विहार स्थित ग्वालानी चेम्बर नाम के निजी कमर्शियल काम्प्लेक्स के चौथे फ्लोर में जुआ चल रहा है। जुए के इस फड़ में शहर के करोड़पति व्यापारी जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस सादे ड्रेस में पहुँचे और मौके पर छापा मारकर 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिए। जुआडियों के पास से पुलिस ने मात्र 59 हजार 300 रूपये व ताश पत्ती जब्त कर 8 व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए रसूखदार जुआरी में जसपाल कुलचंदनी पिता हेमंत 54 साल हेमूनगर, मनोरंजन कुमार पिता देवी प्रसाद 53 साल निवासी अकलतरा, अर्जुन अग्रवाल पिता जी. एल. अग्रवाल 61 साल सरकंडा, किशोर ग्वालानी पिता बंशीलाल 55 साल व्यापार विहार, हरगोविंद पिता माधव चंद 54 साल जरहाभाठा, सुजीत कुमार पिता मोहन 54 साल जरहाभाठा, प्रकाश लतेज़ा पिता आर के लतेज़ा 55 साल व्यापार विहार, रमन चौकसे पिता गोपाल 62 साल टिकरापारा शामिल है। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, थाना प्रभारी व टीम मौजूद रही। पकड़े जाने के बाद करोड़पति जुआडियो ने अपने अपने आकाओं को फोन किया। सभी के राजनैतिक आकाओं ने पुलिस को फोनकर मामला रफा दफा करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन दबाव काम नहीं आया।

