नगर की सड़कों पर हंगामा करते वीडियो किया वायरल 6 युवक गिरफ्तार
01 अप्रैल 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
नशे के खिलाफ निजात अभियान निरंतर जारी आज फिर हुई कार्यवाही शहर में कुछ युवकों ने नशे में धुत होकर कार की डिक्की में बैठ खुलेआम शहर घूमते रहे, हंगामा करते आधा दर्जन से अधिक इन युवकों के नशे की हालत में हुड़दंग मचाते हुए को किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो।
वायरल वीडियो
वही सिविल लाइन पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए सभी युवकों हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिली कि व्यापार विहार रोड में कुछ युवक नशे की हालात में कार की डिक्की में बैठ घूम-घूम कर हंगामा कर रहे हैं, जिसके बाद तत्काल पेट्रोलिंग टीम मौके पर रवाना कर युवकों को हिरासत में लिया गया। सभी युवकों का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई।
इधर पुलिस की हिरासत में आने से पहले युवकों की इस करतूत को किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। सिविल लाइन पुलिस ने आठों युवकों के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर स्कोडा कार को जप्त किया है।
पुलिस की हिरासत में आरोपी
1.लोकेश कुमार देवरीखुर्द
2.शैलेन्द्र मोहले तिफरा
3.हज़ारी साहू सरकंडा
4.पंकज यादव विनोबा नगर
5.चंदशेखर खैरनार रिंग रोड2
6.प्रखर पटेल विद्यानगर
7.परितोष मोपका 8. सोमेस्वर राव. वैष्णवी विहार


