आरोपी से 01 नग मोबाईल सहित तीन हजार नगद बरामद
06 अप्रैल 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
थाना तोरवा से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाला आरोपी चढा तोरवा पुलिस के हत्थे। आईपीएल मैच में मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था आरोपी एसीसीयू के सहयोग से पकड़ा गया आरोपी को आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाईल व 3000 रूपये किया गया जप्त। सीजी शासन द्वारा बनाये गये नवनिर्मित जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी (कोतवाली) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू तोरवा पुलिस के द्वारा एसीसीयू के सहयोग से अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान सूचना मिली कि सतबहिनिया मंदिर के पास देवरीखुर्द में कन्हैया लाल पंजवानी पंजाब विरुद्ध राजस्थान आईपीएल मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन जुआ खिला रहा है की सूचना पर मौके पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 01 नग वीवो मोबाईल व नगदी रकम 3000 रूपये जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध 7 छत्तीसगढ़ जुआ ( प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सटोरी गिरफ्तार
आरोपी 1. कन्हैया लाल पंजवानी पिता स्व. वीणामल पंजवानी निवासी सतबहिनिया मंदिर के पास देवरीखुर्द थाना तोरवा
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू एससीयू प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव , सउनि भरतलाल राठौर, अशोक कश्यप (तोरवा ) प्रआर. देवमुन पुहुप, आरक्षक निखिल यादव, सरफराज खान की अहम भूमिका रही।

