एसआई और सिपाहियों पर भी हुआ प्राणघातक हमला पूरा गाँव छावनी में तब्दील
08 अप्रैल 2023
बेमेतरा-{जनहित न्यूज़}
बेमेतरा-प्रदेश के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। बेमेतरा से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित बीरमपुर गांव में आज शनिवार दोपहर को हिंदू और मुस्लिम युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई, आपसी विवाद और मारपीट से शुरू हुई इस लड़ाई में देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। जिसमे एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे साजा थाने के एसआई बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहन भी जलाए गए। अभी भी वहां स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। आसपास के जिलों से वहां पुलिस बल भेजे जाने की जानकारी मिल रही है। जानकारी के अनुसार बीरमपुर में उस समय भी वहां इस बात पर झगड़ा हुआ था जिसे बाद में शांत करा दिया गया था। लेकिन गांव के लोग दो पक्षों में बट गए और शनिवार को दोपहर को भी इसी बात को लेकर युवकों के दो गुटों में बहस हुई। जिसमें देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और धारदार हथियारों का भी प्रयोग किया गया।
जिसकी चपेट में आकर एक 22 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल होकर मौके पर ही गिर गया और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष होता रहा। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर बिहार ठाकुर और उनके साथ कुछ सिपाहियों ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने उन पर ही हमला कर दिया। कोई भी अधिकारी इस वक्त इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है।
बहराल पूरा गाँव छावनी में तब्दील हो गया है पुलिस उपद्रवियों की धरपकड में लगी है और मामले पर पुलिस के आला अधिकारी निरंतर निगाह रखे हुए है।
इस विवाद की वजह क्या थी फिलहाल कोई भी अधिकारी मामले की गम्भीरता को देखते हुए किसी तरह का कोई भी बयान नही दे रहे है।




