13 अप्रैल 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन भाटा में बीती रात दर्दनाक वारदात सामने आई है जिसमें शराबी पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिर वह खुद फांसी के फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने दोनों शव को पंचनामा कर कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
पुलिस मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मोहनभाटा में कोमल बघेल 55 वर्ष रात को शराब पीकर घर आया और खाना खाने के बाद पति और पत्नी के बीच दवाई को लेकर कहासुनी हुई तो पति ने आवेश में आकर अपनी पत्नी तीतरी बाई बधेल उम्र 52 वर्ष सतनामी पारा को घर में रखें कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया।
महिला की चीख पुकार सुनकर छोटी बेटी जब कुछ समझ पाती तब तक मां की मौत हो गई, हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


