आज ही पूछताछ के लिए रायपुर से किया गया था गिरफ्तार
26 अप्रैल 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर के तारबाहर थाने में पुलिस कस्टडी हुई मौत 420 के मामले में रायपुर से पकड़ कर लाई थी तारबाहर पुलिस। थाने में पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान श्याम मोहदिकर ने तोड़ा दम।
परिजनों का आरोप पुलिस ने नहीं दी कोई जानकारी।
मौत को लेकर जता रहे है संदेह। एसपी संतोष सिंह के मुताबिक सुबह तबियत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती।
इलाज के दौरान मौत होने के बात कह रहे है एसपी मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से कह पाना उचित नही की उक्त आरोपी ने थाने में खुदकुशी की या फिर सचमुच ही वह बीमार था या फिर कुछ और यह विषय जांच का है।



