सभी शहीद जवानों को सम्मान राशि व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग
28 अप्रैल 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आज श्रीमती वंदना उइके प्रांतीय अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दंतेवाड़ा के शहीद जवानों को 9 करोड़ सम्मान राशि के साथ परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए कहा कि सर्व आदिवासी समाज के साथ-साथ समूचा छत्तीसगढ़ अपने बहादुर जवानों की शहादत पर शोकाकुल है।
सरकार से सर्व आदिवासी समाज मांग करते है कि सभी शहीद हुए जवानों के परिवार को 9 करोड़ रूपए की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि उन्हें भविष्य में अपने जीवन ज्ञापन के लिए आर्थिक संकट का सामना ना करना पड़े।
दंतेवाड़ा के शहीद जवानों में सर्वश्री जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा शामिल है। ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से (श्रीमती वंदना उड़के) प्रांतीय अध्यक्ष,भारत सिंह कुंदन सिंह ठाकुर
सुरेन्द्र प्रधान प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार ध्रुव प्रांतीय महासचिव एस. आर. नेताम
शवी.एस. मरकाम डी. पी. भूपाल पी.एस.पट्टा के. एस. ठाकुर
उपाध्यक्ष ए.के. कुंजुर डी.पी. ठाकुर
श्रीमती शशि ध्रुव सचिव-मुकुन्द सिंह नेताम सह-सचिव पत्रुस तिर्की कोशाध्यक्ष-
विजेन्द्र सिंह मरकाम सुनील कुमार श्याम
धनेश्वर सिंह नेताम विजय बहादुर सिंह उदयभान सिंह उइके शिवराज सिंह पैकरा
प्रदेश अध्यक्ष, राजराम सिरशी
ओमकार मरावी श्याम मरावी मुरितराम ध्रुव
रामकिशुन नेताम एवं महिला तथा सर्व आदिवासी समाज उपस्थित थे।


