डीएसपी ट्रैफिक ने लिया संज्ञान की तत्काल कार्यवाही 8800 का कटा चालान…!
27 अप्रैल 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
ये क्या हो रहा है न्यायधानी में…? आखिर क्यों संस्कारो पर क्यो लगा है ग्रहण…? आज के इस भौतिक युग मे जैसे जैसे संसाधन बढ़ते जा रहे है उनका दुरुपयोग भी उसी तेजी से बढ़ता जा रहा है अब खबर ही कुछ ऐसी है कि हम उसे प्रकाशित करने से चाह कर भी नही रोक पाए आखिरकार वो युवती भी किसी घर की इज्जत होगी पर यदि हम ऐसा नही करते तो ये भी हमारे कार्यक्षेत्र के प्रति हमारी निष्क्रियता होगी हम सभी युवाओं से ये अपील करते है कि कृपया आप कानून का उलंघन न करे आप जो भी कर रहे है वो कही न कही किसी की नजर में आ ही जाता है फिर इस नादानी का खामयाजा आपके भविष्य और वर्तमान में आपके परिवार पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है ये तो वो ही जाने बहरहाल आप सचेत रहे और सुरक्षित रहे पर कानून का उलंघन कतई न करे तथा संस्कारो की मर्यादा का भी दायरा सुनिश्चित करे….
देखिए वायरल वीडियो…
बीती रात 2 बजे युवक की स्कूटी में ड्राइव कर लड़की हैंडल की तरफ पीठ करके उसकी गोद में बैठी हुई एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
इस संबंध में यातायात के डीएसपी संजय साहू ने संज्ञान में लेते हुए सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो पर तत्काल गाड़ी नंबर से मोबाइल नंबर निकलवा कर गाड़ी मालिक से संपर्क किया जिसे 30 मिनट के भीतर थाना लाकर 8,800/- का चालान काटा गया।
इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि- बीती रात युवक द्वारा जो स्कूटी में यातायात नियम का उल्लंघन करते वायरल वीडियो मुझे प्राप्त होने पर तत्काल मैंने कार्यवाही हेतु थाना तलब कर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान काटा गया एवं युवक से माफी मंगवाई गई। यातायात पुलिस इस प्रकार से यातायात के नियम उल्लंघन करने वाले पर सदैव कठोर कार्यवाही करते रहेगी।

