सात हजार का लगा शमन शुल्क थाना तारबाहर की कार्यवाही
30 अप्रेल 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में शहर में आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों पर अंकुश लगाने एवं आम जनता के मध्य विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने कार्य किया जा रहा है। जावा कंपनी की 7 मोटरसाइकिल का प्रमोशन करने के नाम पर गाड़ियों को तेज आवाज के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मैग्नेटो मॉल के सामने में रोक कर फोटोग्राफी किया जा रहा था।
उक्त सभी जावा कंपनियों की गाड़ियों को चेक करने पर रजिस्ट्रेशन का नहीं होना पाया गया मोटरसाइकिल के नंबर नहीं लिखे होने से ₹7000 शमन शुल्क लिया गया और यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दी गई।


