पार्टी की सदस्यता लेने युवाओं में दिखा खासा उत्साह छह सौ लोगो ने ली ऑनलाइन सदस्यता…!
06 मई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
यू तो छत्तीसगढ़ के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की कार्यशैली और आमजन से मिलनसार प्रवर्ति जो कि लाखो नेताओ में से किसी एक में होती है।परंतु राजनीतिक द्वेषपूर्ण के चलते उनके न्यायधानी बिलासपुर के विकास को अवरूद्ध कर उन्हें सत्ता से बेदखल किया गया इस बात को हम सभी भली भांति जानते है और इस परिवार पर उसी राजनीति द्वेषपूर्ण के चलते बेहद विपत्ति आई पर फिर भी स्व: अजित प्रमोद जोगी ने हार नहीं मानी तथा निरंतर जनहित के लिए जूझते रहे उनका हर वर्ग से जुड़ना और सभी की समस्याओं पर स्वयंभू संज्ञान लेना ये ही उनकी बेहद सकरात्मक भूमिका आम जनता के दिलो में एक गहरी छाप छोड़ गईं।
आज उन्ही के सिद्धांतों पर चलने के लिए एक नई ब्रिगेडियर के रूप में उभर के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का अध्याय शुरू हो गया जिसमें हर एक आम और खास लोगो ने सदस्या लेते हुए अपनी सहभागिता निभाई।
कांग्रेस की दोहरी नीति और भाजपा की त्रुस्टिकरण की राजनीतिक माहौल से जनता अब ऊब चुकी है, उसी तारतम्य में।
आज शनिचरी बजार बिलासपुर मे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व मे सदस्यता महाभियान चलाया गया। जिसमे 600 नये सदस्यों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया।
जिसमे मुख्य रुप से ऋचा जोगी, शहर अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पाल, AJYM प्रदेश् अध्यक्ष प्रदीप साहू , जिला अध्यक्ष विशंभर गुलहरे, देवेश पांडेय, अश्विनी दिवेदि, प्रभु मिश्रा, राजा प्रधान, विवेक उपाध्याय, रिसभ देव सिंह, विनय उपाध्याय, राहुल मिश्रा, अब्दुल, अन्कित मिश्रा, देव दिवेदि, दिलदार सिंह, लोमश साहु, बी पी जायसवाल, रिशु तिवारी एवं समस्त जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ ही हजारों की संख्या में नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहें।





