अधमरा छोड़कर भागे हमलावर सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान चार आरोपी गिरफ्तार
07 मई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर में गैंगवार की एक बड़ी बारदात हुई। एक युवक पर जानलेवा हमला खून से लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरा। घायल हालात में सिम्स में भर्ती कर गभीर अवस्था मे अपोलो रिफर किया गया। युवक का चल रहा इलाज।
आपको बताते चले
शहर में देर रात मैडी गैंग के युवकों में वसीम गैंग के युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। जब एक युवक खून से लतपथ होकर सड़क पर गिर गया तो उसे छोड़कर भाग गए। घायल युवक का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। CCTV कैमरे की फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इसी के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बिलासपुर में गैंगवार की एक बड़ी वारदात हुई है। पुराने बदमाश मेडी और वसीम खान के गैंग के बीच जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस के डर से बेखौफ बदमाशों ने हथियारों से लैस होकर एक युवक पर हमला किया। उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई।
लेकिन वो बच गया। यह पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे CCTV में कैद हो गई है। अब घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।
वारदात शनिवार रात करीब 1:30 बजे के आसपास हैवंस पार्क इलाके में हुई है। तारबहार थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है। सभी बिलासपुर शहर के पुराने बदमाश हैं। हमला भास्कर वर्मा नाम के युवक पर किया गया। बुरी तरह से घायल वर्मा का हाथ फ्रैक्चर है। हमले के वक्त भास्कर वर्मा के साथ मौजूद उसके दोस्त नवीन गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:00 बजे के आसपास भास्कर ने नवीन को फोन कर उसे लेने आने को कहा। भास्कर की गाड़ी खराब हो गई थी। हमलावर पहले ही भास्कर वर्मा का पीछा कर रहे थे। नवीन अपनी मोपेड से हेवंस पार्क गली के सामने भास्कर को लेने आया तभी अचानक 2 कार और 3 बाइक पर सवार 10-15 लोग पहुंच गए। भास्कर वर्मा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
मलावरों में बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मेडी, सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू, साबिर उर्फ रानू खान, गोलू विदेशी, आदित्य प्रकाश दुबे, सोनू खान, प्रिंस शर्मा, काव्य गढ़वाल और अन्य हमलावर शामिल थे। इन सभी ने भास्कर वर्मा को गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद हमलावरों ने गली को दोनों तरफ से घेर लिया और भास्कर वर्मा को दौड़ा-दौड़ा कर मारने लगे।
मेडी ग्रुप के सदस्य अपने साथ एक खास हथियार लेकर आए थे। जो लोहे की राड पर बाइक की चेन रिंग को काटकर बनाया गया था। फरसे की तरह दिखने वाला नुकीला हथियार लगातार भास्कर वर्मा पर मारा जा रहा था। जब भास्कर का खून सड़क पर बहने लगा और वह अधमरा सड़क पर गिर गया तब बदमाश यह कहकर भागे कि भास्कर मर गया है चलो भागो।
इसके बाद वहां मौजूद भास्कर के दोस्त ने अन्य साथियों को फोन किया और भास्कर को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा था हालत बिगड़ने पर आज घायल को अपोलो रिफर कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
काव्य गढ़ेवाल पिता उमेश गढ़ेवाल निवासी कोनी, सिद्धार्थ शर्मा पिता राकेश शर्मा निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन, प्रिंस शर्मा पिता निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर, आयुष मराठा कुदुदंड





