विहिप औऱ दुर्गा वाहिनी के तत्वाधान में सैकड़ो लोगो ने देखी “केरला स्टोरी”
सिंधी समाज की अग्रसर विनीता ने निभाई अहम भूमिका
09 मई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] विश्व हिन्दू परिषद बिलासपुर के द्वारा 9 मई शाम 7.30 का पूरा शो बुक कर पीवीआर. मेग्नेटो मॉल में द केरला स्टोरी मूवी दिखाने का आयोजन किया गया, जिसमे दुर्गावाहिनी के बहने, महिला ऑटो संघ के बहने, विभिन्न स्व सहायता समूह की बहने, विश्व धारम संस्था की बहने एवं विभिन्न समाज के बहनों द्वारा द केरल्रा स्टोरी फिल्म देखी गई।
फिल्म प्रारम्भ होने के पूर्व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ समस्त बहनों द्वारा किया गया। विश्व हिन्दू परिषद् के अधिकारियों ने बताया कि फिल्म में किस प्रकार लव जिहाद के माध्यम से हमारी बहनों को बहला फुसला कर लव जिहाद का शिकार बनाया जाता है और लव जिहाद आतंकवाद का ही एक रूप है जो धीरे धीरे हमारे समाज की जड़ो को कमजोर करने में लगा है।
आज इस आयोजन में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर व महिला विंग ने भी के साथ युवा विंग ने भी सक्रिय भूमिका निभाई समाज की 240 बेटियों व बहनों के लिये द केरला स्टोरी मूवी PVR मेग्नेटो मॉल में व्यवस्था की गई। एकत्रीकरण की जगह की कुछ तस्वीरे भी सांझा की गई।
विहिप के अध्यक्ष ने बताया इस फिल्म के माध्यम से समाज में व्याप्त बौद्धिक आतंकवाद, लव जिहाद, धर्मांतरण इत्यादि के प्रति जागरूकता आये इसलिए हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए इस फिल्म के माध्यम से आने वाले समय में लव जिहाद की घटनाओं में कमी आयेगे।
विहिप का आग्रह है कि सभी समाज के प्रमुख एवं सामाजिक सेवी संस्थायेँ आगे आकार इस फिल्म का प्रचार करें एवं हर बहन को यह फिल्म दिखाए।
केरला स्टोरी फिल्म को देखने के लिए विशेष रूप से विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांत संगठन मंत्री जितेन्द्र वर्मा, प्रांत मंत्री विभूति भूषण पाण्डेय, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ ललित मखीजा, शहर के प्रसिद्ध डॉ विनोद तिवारी, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख जितेन्द्र चौबे, जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, जिला कार्याध्यक्ष दीपक सोनी, राजीव अग्रवाल, मनीष मोटवानी, रुपेश शुक्ल, अभिषेक गुप्ता, प्रीति दुबे, बबीता ताम्रकार के साथ लगभग 250 की संख्या में मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी तथा विभिन्न आनुषंगिक समविचारी संगठन की बहनें भी सम्मिलित हुए।




