दामाद और सास के बीच अवैध संबंध बना घटना का कारण …!
11 मई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] अवैध संबंध बना जान का कारण। धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट। दामाद पर जानलेवा हमला गभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहाँ इलाज जारी है। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना तखतपुर थाना अंतर्गत जूनापारा चौकी की है। ग्राम शांतिपुर के मूर्तिपारा निवासी चंदू मेंश्राम उम्र (48) की बेटी का विवाह संजू भारद्वाज के साथ प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था। इसके कारण समाज वालों ने चंदू मेश्राम को समाज से छोड़ दिया था। लिहाजा सब पास पास ही रहते थे। चंदू मेश्राम की पत्नी अमरिका बाई उम्र (40) के साथ उसके दमाद संजू भारद्वाज के साथ अवैध संबंध था। इसको लेकर घर में रोज़ाना वाद विवाद होता रहता था।
बीती रात शराब के नशे में धुत होकर चंदू मेश्राम घर आया और धारदार हथियार से पत्नी अमरीका बाई के सिर में वार कर दिया। जिससे अमरीका बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद चंदू मेश्राम अपने दामाद ढूंढते हुए गया और धारदार हथियार से संजू भारद्वाज पर भी हमला किया है। इस हमले से दामाद को गंभीर चोट लगी है। जिसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति चंदू मेश्राम फरार हो गया था।
लेकिन जूनापारा चौकी प्रभारी मनोज शर्मा अपनी टीम के साथ उसे ढूंढ निकाला और चंद घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।


