राजनैतिक संरक्षण में कर रहा अनैतिक कारोबार
16 मई 2023
भिलाई-{जनहित न्यूज़}
भिलाई इस्पातनगरी भिलाई के हिस्ट्रीशीटर सुरेश बॉबे का अनैतिक कारोबार इन दिनों जमकर फल-फूल रहा है राजनैतिक संरक्षण के चलते पुलिस भी इस पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है जिसके चलते दिनों – दिन इसके हौसले बुलंद होते जा रहे है बताया जाता है कि लगभग डेढ़ दशक पूर्व इसने कल्याण कॉलेज के एक छात्र की हत्या कर दी थी ,वही अविभाजित मध्यप्रदेश के समय भी वह भोपाल की जेल में हत्या के आरोप में बंद रहा है हालांकि इन मामलों में गवाहों को धमकी चमकी देकर वह बरी हो चुका है, परन्तु उसका आतंक भिलाई में आज भी बरकरार है चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में ही सुरेश बॉबे जेल की हवा खा चुका है इसका मुख्य काम अवैध कब्जा रंगदारी वसूली, धोखाधड़ी शराब बिक्री समेत लोगो को धमकी देकर मकान खाली कराना, उस पर कब्जा करना है लोगों का दबी जुबान से यह भी कहना है कि चर्चित महादेव सट्टा ऐप में भी इसकी संलिप्तता है, परंतु स्थानीय पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है इसका प्रमुख कारण उसे मिलने वाले राजनैतिक संरक्षण को माना जा रहा है केबल व्यवसाय में भी सुरेश बॉबे पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है इसमें भी उसे जेल जाना पड़ा था। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले में सुरेश बॉबे का अवैध कारोबार दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है उस पर रोक लगाने पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है जिसके चलते उसका साम्राज्य धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है वही उसके आतंक से भयभीत कई लोग ऐसे भी हैं जो उसके खिलाफ थाने में शिकायत करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं सुरेश बॉबे की अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि लोगों को उसके आतंक से मुक्ति मिल सके। बताया जाता है कि सुरेश बॉबे पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में खुद को पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे का सलाहकार बताता था, परंतु प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही उसने गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव का सलाहकार बताने लगा है।अपने राजनैतिक आकाओं का नाम लेकर वह इस्पात नगरी में आतंक का पर्याय बन चुका है उसका यह भी कहना है कि पप्पू ढिल्लन और लक्ष्मण चंद्राकर उसकी जेब में है इनकी भी यह औकात नहीं है कि उसका कुछ बिगाड़ सके। बॉबे लोगों में यह भी प्रचारित करते फिर रहा है कि पप्पू ढिल्लन के यहां की गोवा में हुए शादी समारोह में उसकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी कहा- सुनी हो गई थी परंतु वह भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाए। भिलाई में सुरेश बॉबे सीएम के करीबी लोगों को टारगेट कर गाली- गलौज देते हुए यह भी कहता फिर रहा है कि उसकी भाजपा और ईडी में अंदर तक पहुंच है। साथ ही वह जिला न्यायाधीश और स्थानीय जजों से भी मधुर संबंधों का दम भरता है उसका कहना है कि सीएम के करीबी जो लोग आज ईडी के शिकंजे में है वह उन्होंने ही कराया है लोगों का दबी जुबान से यह भी कहना है कि उसका उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी अपराधिक कनेक्शन है जिसका फायदा वह यहां भी अपने अवैध कारोबार को बचाए रखने में उठाता है छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में ऐसे अपराधी का खुलेआम घूमना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए खतरा है, जिला प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों पर जिलाबदर जैसी कार्रवाई करते हुए इस्पात नगरी की शांति को बहाल रखा जाए।

