चंद घंटो में ही चाकू तलवार बेसबॉल और डंडा सहित आठ आरोपी गिरफ्तार…
17 मई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सिरगिटटी पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में 8 युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त धारदार 02 नग चाकू, 01 नग तलवार, 01 नग बेसबाल, 03 नग लकडी का डण्डा, 01 नग लोहे का राॅड जब्त की गयी है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है नयापारा सिरगिट्टी निवासी सुरेश सोनी पिता स्व. सीताराम सोनी उम्र 59 वर्ष ने बेटे की हत्या होने के बाद 16.05.2023 को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16.05.203 के शाम करीब 06.00 बजे इसका बेटा पवन उर्फ मोनू सोनी चैक तरफ जा रहा हूॅ बोलकर घर से निकला था। करीब 06.15 बजे मोहल्ले का संतोष यादव घर आकर प्रार्थी को बताया कि नयापारा चैक मे मोनू को रामू यादव और उसके साथी मार रहे है तब प्राथी और उसकी पत्नि भागते हुए पिन्टू पान ठेला के सामने नयापारा चौक पहुंचे तो देखा कि रामू यादव चाकू से, समीर उर्फ पंखा चाकू से, किशन गोस्वामी उर्फ नाईट्रा बेस बाल से, संदीप साहू, नीलू, अमन नायक, अभय नेताम, बगीरा एवं उसके अन्य साथी चाक,ू बेसबाल, राड, डण्डा से मोनू को हत्या करने के नियत से गले, कलाई, पसली, पैर मे प्राणघातक करके हत्या करने दी है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुॅचे और संदेहियों को चिन्हाॅकित कर 1. रामू यादव उर्फ रामनारायण यादव 2. समीर उर्फ पंखा 3. किशन गिरी गोस्वामी उर्फ नरेश 4. संदीप साहू 5. अभय सिंह नेताम 6. श्याम नायक 7. नीलेश यादव उर्फ नीलू 8. इरफान खान उर्फ बगीरा सभी साकिनान गणेश नगर नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला को पकडकर थाना लाया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी रामू यादव उर्फ रामनारायण यादव पुराने विवाद को लेकर रंजिश रखा हुआ था जो मौके का इंतजार कर रहा था।
को अपने अन्य साथियों के साथ योजना बनाकर पवन सोनी का हत्या की है। योजना बनाकर शाम गणेश नगर नयापारा चौक के पास पवन सोनी को अकेला पाकर सभी धारदार चाकू, तलवार, बेसबाल, राॅड, लकडी के डण्डे से हमला कर मारपीट कर गम्भीर चोट पहॅुचाकर हत्या कर फरार हो गये। प्रकरण के आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन लेखबध्द कर घटना मे प्रयुक्त धारदार चाकू 02 नग, 01 नग तलवार, 01 नग बेसबाल, 03 नग लकडी का डण्डा, 01 नग लोहे का राड जप्त कर सभी आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनों को अवगत कराकर आज न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
घटना मे प्रयुक्त धारदार 02 नग चाकू, 01 नग तलवार, 01 नग बेसबाल, 03 नग लकडी का डण्डा, 01 नग लोहे का राॅड की गयी जप्ति।
गिरफ्तार आरोपी
- रामू यादव उर्फ रामनारायण यादव पिता रामखिलावन उम्र 19 वर्ष।
- समीर उर्फ पंखा पिता पिता शेख समरी उम्र 23 वर्ष।
- किशन गिरी गोस्वामी उर्फ नरेश पिता संतगिरी गोस्वामी उम्र 19 वर्ष।
- संदीप साहू पिता दिलीप साहू उम्र 22 वर्ष। 5. अभय सिंह नेताम पिता भरत सिंह नेताम उम्र 20 वर्ष।
- श्याम नायक पिता सुभाष नायक उम्र 23 वर्ष।
- नीलेश यादव उर्फ नीलू पिता दरबारी राम यादव उम्र 20 वर्ष
- इरफान खान उर्फ बगीरा पिता रिजवान खान उम्र 19 वर्ष, सभी साकिनान गणेश नगर नयापारा थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि अशोक चैरसिया, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. 610 शोभित केवट, प्र.आर. 1416 विजयदीप त्रिपाठी, आरक्षक दीपक अफाक खान, जितेन्द्र जाघव, शशीकांत जायसवाल, विरेन्द्र राजपूत, अभिजीत डाहिरे एसीसीयू दीपक उपाध्याय, बलवीर सिंह, सरफराज खान, थाना तोरवा प्र.आर. अशोक कश्यप, कमलेश्वर शर्मा की अहम भूमिका रही।


