आयोजन की रूप रेखा हेतु डॉ. आम्बेडकर सामाजिक भवन में हुई बैठक
12 जून 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] 11 जून 2023 को डॉ. आम्बेडकर सामाजिक भवन डॉ. आम्बेडकर नगर नागार्जुन बौद्ध विहार के पास भारतिया बौद्ध महासभा महिला विंग, युथ विंग व भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा बिलासपुर द्वारा 14 अक्टूबर 2023 धम्म चक परिवर्तन का पर्व बड़े धूम धाम के साथ डॉ. आम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर मनाने हेतु मिटिंग का आयोजन किया गया।
भारतिय बौद्ध महा सभा जिला शाखा बिलासपुर के जिला अध्यक्ष राजेश हुमने मे जानकारी दी और बताया कि बौद्ध समाज से संबंधित दिनांक 07 जून को सभी सामाजिक वाट्सअप ग्रुपों में पाम्पलेट डालकर शहर के समस्त उपासक एवं उपासिकाओं को मिटिंग में सुझाव हेतु आमंत्रीत किया गया लगातार 04 से 05 दिनों तक सभी वाट्सअप ग्रुपों में सम्मानिय उपासक एवं उपासिकाओं द्वारा चर्चा भी होती रही क्योंकि सम्पूर्ण कार्यक्रम को भारतिय बौद्ध महासभा शहर महिला विंग की समस्त महिला प्रतिनिधीयों के नेतृत्व में किया जाना है। मिटिंग के कार्यक्रम को सूचारू रूप से सम्पादित करने के लिए सर्व सम्पती से महेश चन्द्रीकापूरे जी को कार्यक्रम की अध्यक्षता का दायित्व सौंपा गया जिसका समर्थन सारंग राव हुमने व जितेन्द्र भावे ने किया। निम्नांकित उपासक एवं उपासिकाओं द्वारा मिटिंग में आपने विचार व सुझाव रखे गये। विनोद उके ने कहा कि धमनि चकरभाटा में भी छोटे रूप में कार्यक्रय का
आयोजन किया जाता है। विनोद बौद्ध जी ने भी कहा कि हमारे पंचशील कालोनी युदनंदन नगर में कालोनी स्तर पर पर्व को मनाया जाता है। जितेन्द्र भावे ने कहा मैने हमेशा से हमारे जिला अध्यक्ष राजेश हुमने जी से कहा कि शहर स्तर पर महिलाओं को भी एक तो भी कार्यक्रम करने का अवसर मिलना ही चाहिए हुमने भाऊ बधाई के पात्र है कि एक कार्यक्रम अब 14 अक्टूबर धम्म चक परिवर्तन दिवस का कार्यक्रम शहर महिला विंग कि कार्यकर्ताओं को अब मिल गया है जो कि अब हर वर्ष डॉ. आम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर होगा उन्होंने आगे कहा कि
14 अक्टूबर के बाद 15.16 या 17 अक्टूबर को अपने मोहल्ले में या कालोनियों में की कार्यक्रम को हम सभी लोगों को मिल कर करना है। 4. डॉ. आम्बेडकर युवा मंच के साथी कुणाल रामटेके ने कहा कि इस बात का जरा ध्यान रखना चाहिए संविधान दिवस का कार्यक्रम प्रभावित न हो साथ ही सभी महिलाओं से नागपुर के दिक्षा भूगी के कार्यक्रम पर हमारे साथ ज्यादा से ज्यादा महिला प्रतिनिधि जायें ऐसा कहा। प्रकृति बौद्ध ने कहा कि डॉ. बाबा साहब आम्बेडर ने नागपुर कि पवित्र दिक्षा भूमी में जब दिक्षा ली तब साथ में 05 लाख लोगों ने भी बौद्ध धम्म की दिक्षा ली हम अभी से प्रयास करे कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर अधिक से अधिक सदस्यों को दिक्षा के कार्यक्रम से जोड़े।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे महेश चन्द्रीकापुरे ने कहा कि यह जो कार्यक्रम कि विशाल रूप रेखा बन रही है तो क्या यह डॉ. आम्बेडकर नगर का ही है।
यह कार्यक्रम बिलासपुर शहर का आयोजित होने वाला बड़ा कार्यक्रम है जिस प्रकार से 14 अप्रैल डॉ. आम्बेडकर जयंती, संविधान दिवस व 01 जनवरी भीमाकोरे का विजय पर्व व 03 जनवरी सवित्री बाई फुले जयंती का कार्यक्रम को मनाते है वैसे ही इस 14 अक्टूबर धम्म चक परिवर्तन दिवस के कार्यक्रम को जिला स्तर पर मनाना है। अन्य मोहल्लों व कालोनीयों पर भी 15 अक्टूबर के बाद निर्धारित तारिख लेकर किया जा सकता है उन सभी कार्यक्रमों पर शहर की सभी संगठनों को कार्यक्रम पर ज्यादा से ज्यादा शामिल किया जाने हेतु प्रयास किया जयेगा।
- बौद्ध समाज के अध्यक्ष सारंग राव हुमने ने कहा कि मैने बौद्ध समाज कि अपनी टीम को हमेशा बार-बार कहा कि 14 अक्टूबर धम्म चक्र परिवर्तन दिवस के कार्यक्रम को भी हमे बहुत अच्छे और बड़े पैमाने पर करना है किन्तु किसी भी पदाधिकारियों ने इस पर ध्यान नही दिया। अब अगर भारतिय बौद्ध महासभा शहर महिला विंग कर रही है तो हम सभी संगठनों की जवाबदारी है कि पूरी इमानदारी से इस कार्यक्रम पर भी हमें सहयोग करना है।
आये हुए समस्त उपासक उपसिकाओं से आयोजित कार्यक्रम हेतु सहमति ली गई सभी सदस्यों के द्वारा एक स्वर में हाथ उठाकर सहमति प्रदान की गई और सार्वजनीक रूप से यह निर्णय लिया गया कि 14 अक्टूबर 2023 को डॉ. आम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम करने हेतु रूप रेखा तैयार की जावेगी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सारंग राव हुमने द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा की जिला अध्यक्ष राजेश हुमने द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित सदस्यगण सारंग हुमने, महेश चन्द्रीकापुरे, जितेन्द्र भावे, विनोद उके, विनोद वाल्दे, कुमार रामटेके, एस.आर.वाल्के, कैलाश गजभिये, संतोष खोब्रागडे कुंदन मेश्राम, मुकेश साके, राकेश साके, जयश्री सेन, मीनाक्षी बॉमबोर्डे, शीला जाम्भुलकर, हर्षिला भावे, ममता रामटेके, बबिता राऊत, अनीता नागदौने, गीता उके, नीता हुमने, सारंगा बड़गे, रूपा मेश्राम, दीपा मेश्राम, लक्ष्मीन
वाहने, स्वाती मेश्राम, सुजाता वाहने, लक्ष्मी वैध्य ललिता वाहने, वर्षा गजभिये, संघमित्रा मेश्राम, सावित्री मेश्राम, ज्योति खोब्रागडे, श्वेता गेडाम, वर्षा मेश्राम, हमा रामटेके, अनुराधा बोरकर, भीरा वाल्के, सरोज हुमने, प्रकृति बौद्ध, दुर्गेश उके, लता बोरकर, अंजना बोरकर, कल्पना, लता मेश्राम, शैल भिम्टे, सुजाता भीमटे, सरीता कामड़े, बिन्दु भिम्टे


