शादी का झांसा देकर सालों से नाबालिग से कर रहा था दुष्कर्म…धमतरी कुरूद से आरोपी गिरफ्तार…
09 जुलाई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे। पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत 376 का मामला दर्जकर रिमांड
पर भेजा गया जेल।
सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.06.2023 को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना उपस्थित आकर पीडिता को बिना बताये कही चले जाने कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 859 / 2023 धारा 363 भादवि दर्ज कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी विवेचना में लिया गया, अपहृता की पतासाजी दौरान सूचना मिला कि अपहृता चिंगराजपारा निवासी संदेही राहुल साहू के साथ है. जिसकी पतासाजी द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर संदेही राहुल साहू का पतासाजी किया गया जो धमतरी कुरूद में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (मापसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अपहृता दस्तयाब करने एवं आरोपी का तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीम भेजने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे) के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर कुरूद टीम भेजा गया जहां पुलिस टीम द्वारा दो दिवस तक कैम्प कर पीड़िता का फोटो दिखाकर पता तलाश कर संदेही राहुल साहू पिता दुर्गा साहू के कब्जे से अपहृता को विधिवत् बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, संदेही से पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया, जिससे प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4 6 पॉक्को एक्ट जोडी जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
पकड़ा गया आरोपी
राहुल साहू पिता दुर्गा साहू उम्र 19 वर्ष निवासी बजरंग चौक मोपका हा.मु.विवेकानंद नगर कालोनी फेस-01।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरी. सत्यनारायण देवांगन, सउनि राकेश टाण्डेय, आरक्षक धर्मेन्द साहू, मनीष वाल्मिकी, म.आर. राखी यादव का विशेष योगदान रहा।

