आम आदमी पार्टी जनसंपर्क अभियान
वार्ड 44 का जाना हाल लोगो की समस्या सुन अचंभित हुई डॉ. उज्वला
15 जुलाई 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर आम आदमी पार्टी ने वार्ड क्रमांक 44 में जनसंपर्क अभियान चलाया इस कार्यक्रम दौरान डॉ. उज्वला कराड़े ने डोर-टू-डोर जाकर मोहल्ले के स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। उज्वला ने बताया कि कुछ इलाकों में कचरे का प्रबंधन कमजोर है और कुछ इलाकों में गंदी नालियों की समस्या है, साथ ही मोहल्ले की कई योजनाएं असफल रही हैं। जो कि मौजूदा सरकार और पिछली सरकार की भ्रष्ट नीतियों का परिणाम हैं।

डॉ. उज्वला कराड़े ने इस मौके पर जनसमस्याओं को सुनकर और उनका समाधान करने की दिशा मे उच्च अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचने का आश्वासन दिया उन्होंने बताया कि वे आम आदमी पार्टी बिलासपुर के लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं यदि प्रदेश मे आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हैं तो और नए और सकारात्मक योजनाओं को शुरू करेंगे इस लिए एक मौका आप को दीजिए।

स्वच्छता सर्वेक्षण महज दिखावा आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ उज्वला ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण महज एक दिखावा है जो केवल सड़क और चौराहों पर सफाई दिखाकर खानापूर्ति की जा रही है.. बिलासपुर में स्वच्छता के नाम पर कोई काम नहीं हो रहे हैं सड़क पर स्थिति कुछ और है।

और वार्डों के अंदर कुछ और धीरे-धीरे बढ़ता आपका कारवां जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे आम आदमी पार्टी की धमक शहर के गले मोहल्ले में होने लगी है सूत्रों की माने तो इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दोनों पार्टियों को टक्कर देने की स्थिति में नजर आएगी।
इतना ही नहीं यदि वोट बैंक आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ता है तो आम आदमी पार्टी निर्णायक भूमिका में रहेगी। जो दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों के लिए खतरे की घंटी है।

