मूक दर्शक बन वन अधिकारी व रेंजर देख रहे तमाशा…
15 जुलाई 2023
बिलासपुर-कोटा [जनहित न्यूज़]
बिलासपुर (कोटा) वन विकास निगम का जंगल ग्राम-करका, कोटा बिलासपुर के बीच 19000 सागौन के पौधों का रोपण किया गया है। जहां पर कुछ ग्रामवासी सागौन ने पौधों को काटकर बेजा कब्जा कर घर निर्माण कर लिया है। टीकाली यादव द्वारा पहाड़ के किनारे सागौन सहित अन्य पौधों व पेड़ों को काटकर दैहान का अवैध निर्माण किया गया है।

जहां पर 50-100 भैंसों व गायों को रखा गया है। तथा जंगल के बीच से दैहान को हटाया जा रहा है ताकि वहा नए पौधों के कॉपिज को नुक्सान ना पहुँचाए। परन्तु यह व्यक्ति पहाड़ में ही दैहान बसा रहा है इसकी शिकायत वन विकास के अधिकारियों व रेंजर को भी दी गई । उसके बाद भी अधिकारी किसी प्रकार से इस अवैध कृत्य पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है।

एक ओर जहां छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वन विकास के लिए कार्य हेतु विभिन्न योजनाएं चला रही है वहीं इन अधिकारियों द्वारा इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है कुछ प्रकृति प्रेमियों ने जब सम्बन्धित अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो आप लोगों को क्या करना है कहकर पल्ला झाड़ देते हैं।

बसाहट के कारण वन्य प्राणियों का आवागमन बन्द हो गया है और उनको मार दिया जाता है। इससे वन तथा वन्य प्राणियों पर खतरा आ गया है। अब देखना यह है की सरकार की उन्नत योजनाओ पर जो लोग इस तरह का पलिता लगा रहे है,उस पर सरकार के द्वारा नियुक्त वन रक्षक व आला अधिकारी कब कार्यवाही करेंगे।

