स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन एवं सकरी पुलिस ने नशे से निजात दिलाने किया
साँझा प्रयास…
15 जुलाई 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
नशे को ना जिंदगी को हा आज स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ एवं सकरी पुलिस के द्वारा ग्राम चोरभट्टी कला के मिडिल स्कूल में निजात अभियान के तत्वाधान में स्कूल के बालको को नशे से कैसे दूर रहे और बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई । ज्ञात हो की विगत कई दिनों से पुलिस अधीक्षक द्वारा निजात अभियान का सिलसिला लगातार जारी है और इस अथक प्रयासों मे नगर की कई सारी सामाजिक संस्थाओ ने भी इस नेक कार्य मे अपना समर्थन देते हुए आयोजन भी किये दरअसल नशे की लत इतनी जटिल समस्या है की इस बुरी लत से ग्रसित युवाओं को इससे निजात दिलाने का आज तक किसी ने प्रयास नहीं किया परन्तु बिलासपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे एक मुहीम बना कर पूरे जिले के साथ पूरे प्रदेश मे इस अभियान को सराहा और अनुसरण भी किया तथा इसमे काफी हद तक कामयाबी भी मिली बहुत सारे ऐसे नौजावान है।

जिन्होंने इस मुहीम के माध्यम से नशे से निजात पाई और अपने व परिवार को भिखरने से बचा लिया और आज इसी कड़ी मे अपना सम्पूर्ण सहयोग व समर्थन देते हुए
स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नीरू बिष्ट ने इस नशे से की लत से ग्रसित युवा वर्ग को संदेश देते हुए कहा की यह लत बेहद की बुरी लत है और इस लत से आपके साथ आपका परिवार भी इससे बहुत ज्यादा प्रभावित हो जाता है दुनिया बेहद हसीन है इसे खुल कर इस नशे को आज से ना कहे और जिंदगी को हां’ कहे और श्रीमती बिष्ट ने कहा की।

इस कार्यक्रम के दौरान कुछ भावुक पल भी रहे जिन्हें आप लोगों के साथ साझा कर रही हूं कुछ बच्चों का परिवार इस नशे की बीमारी से ग्रसित है और इस कार्यक्रम के दौरान वो बच्चे भावुक हो गए बहुत ही संवेदनशील समय था मेरे लिए भी कैसे उन बच्चों की मनोदशा को समझ के उन्हें समझाया जाए छोटी सी कोशिश स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा की गई।
जो की बहुत हीं सफल प्रयास रहा और आज के इस आयोजन को सफल बनाने मे खासकर पूरे पुलिस विभाग का भरपूर सहयोग मिला जिसके लिए मे उन्हे साधुवाद देती हुं।
आज के इस अयोजन मे मुख्य रूप से चोरभट्टी कला स्कूल के सभी टीचर सकरी थाना से पवन ठाकुर प्रशांत महिलांगे स्माइल वेलफेयर की
संस्थापिका नीरू बिष्ट रानू सिदार राजेश्वरी पटवा लक्ष्मी साहू उपस्थित रहे।

