बैंड एवं डिस्को लाईट व्यापारी संघ ने मनाया स्थापना दिवस मुख्य अतिथि के रूप मे नगर विधायक शैलेश पाण्डेय हुए शामिल
15 जुलाई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आज बैंड एवं डिस्को लाईट ,घोड़ी बग्घी,पंजाबी डोल, साउंड सर्विस व्यापारी संघ का स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर विधायक शैलेश पाण्डेय एवं विशेष अतिथि शैलेन्द्र जयसवाल (एल्डरमैन ) हाईकोट एडवाकेट प्रदीप राजगीर ,रामा बघेल (पार्षद) के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन हुआ। बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्थापना दिवस मनाया गया।

बैंड एवं डिस्को लाईट व्यापारी संघ अध्यक्ष नासिर खान ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि व्यापारियों के लिए एक व्यवस्थित मार्केट, बैंक लोन तथा जो व्यापारी और कर्मचारि है वे गरीबी रेखा के अंतर्गत आते है।

उन्हें शासन द्वारा आवास की व्यवस्था करने के लिए निवेदन किया है।
हमारी मांग को सुन कर नगर विधायक शैलेश पांडे ने कहा की मै मुख्यमंत्री एव जिला प्रशासन से भेंटकर आप की मांगों को रखूंगा मुझे उम्मीद है कि इसी सत्र में ही आपकी उम्मीदों पर सफल हो सकू।

इसी कड़ी में संघ के वरिष्ठ छोटे लाल जयसवाल, सुरेश कुलपहाडी, कृष्ण कुमार कुलपहाडी, रामफेर सिंह का विधायक ने श्रीफल देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशोक सोनी समीर खान,शुसिल कश्यप, राममोहन बोलर, बृजेश देवांगन, राजा बेन,ललित राव,कलेश मरावी,राजू गुलहरे, सन्तोष वाधवानी, अरुण श्रीवास्तव, महेश खोटे, रौशन बावने, घनश्याम नारवानी, अमन कुलपहाडी, संदीप सोनवानी,मंगल लखेरे,गौतम बेन, आदि भारी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।

