प्रवेश पास लेने उमंग उत्साह से पहुंच रहे हैं लोग बिलासपुर इस आलावा रायगढ़ कोरबा जिले के लोग भी उत्साहित होकर करा रहे निःशुल्क पंजीयन
16 जुलाई 2023
बिलासपुर (जनहित न्यूज)
बिलासपुर राज किशोर नगर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 23 जुलाई को बहतराई स्टेडियम में आयोजित होने वाले शिवानी दीदी के कार्यक्रम खुशियों का पासवर्ड के लिए स्मृति वन के पास स्थित राजकिशोर नगर शाखा में निशुल्क प्रवेश पास का वितरण किया जा रहा है। पास प्राप्ति के लिए दिनभर लोगों का आना जाना लगा हुआ है।
दीदी ने बतलाया कि कई लोगों के मन में यह प्रश्न है कि पास मिलना शुरू हो गया है तो पंजीयन बंद हो गया होगा परंतु ऐसा नहीं है। पंजीयन भी जारी है और पास वितरण भी जारी है।
यदि पंजीयन करने में कोई समस्या आ रही हो तो आप सेवा केंद्र पहुंचकर तत्काल ही निःशुल्क पंजीयन कराकर पास प्राप्त कर सकते हैं।

