अरपा नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की
डूबने से मौत मुख्यमंत्री ने की गहरी संवेदना प्रकट…
17 जुलाई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] अरपा नदी में नहाते वक्त तीन बच्चियों की जान चली गई। अरपा नदी में अंधाधुन्ध् रेत खुदाई के चलते गड्ढे में एक बार फिर तीन जिंदगी मौत के मुँह में समा गई। तीनो अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ नहाने गई थी।
घटना बिलासपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित सेंदरी गांव की है। सोमवार की सुबह पांच लड़कियां नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान पांचों तैरते तरते उन गड्ढों में पहुंच गई जहां रेत चोरों ने जेसीबी से गड्ढा करके रेत निकला था। दो लड़कियां तो जैसे तैसे तैरकर बाहर निकल आई लेकिन 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल है, व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF तो टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की अथक मेहनत के बाद तीनों लड़कियों के शव निकाल लिए है। नदी से शव बाहर आते ही ग्रामीणों का धैर्य टूट गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क में आकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफियाओं द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने के कारण बच्चियों की मौत हुई है। इधर लगभग 10:00 बजे से मौके पर नाराज लोगों ने कोनी सेंदरी रोड़ पर चक्काजाम कर दिया है सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन की टीम चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाइश दे रही है।
इस बेहद मार्मिक घटना पर तत्काल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत आत्माओं की
शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के जिला प्रशासन को दिए निर्देश।
मृतकों के नाम
पूजा पटेल पिता सुशील पटेल 18 साल
रितु पटेल पिता सुशील पटेल 14 साल
धनेश्वरी पटेल पिता मंदू पटेल 11 साल।

