अध्यक्ष पद पर लायंस आरके यादव व सचिव पद पर लायंस अनीता दीवान नियुक्त
18 जुलाई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आज लायंस क्लब कैपिटल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होटल एमेरल्ड में संपन्न हुआ। इसमें विशिष्ट अतिथि लायंस यशपाल सिंह होरा पूर्व जिला गवर्नर लायंस प्रितपाल बाली पूर्व जिला गवर्नर शामिल हुए, शपथ अधिकारी
लायंस परमजीत सिंह सलूजा रीजन चेयरपर्सन और कैबिनेट सेक्रेटरी लायंस आशीष अग्रवाल शामिल हुए। विशेष आमंत्रित लायंस पीके शर्मा जोन चेयर पर्सन, क्लब जनक लायंस उत्तम अग्रवाल और क्लब संरक्षक लायंस के.के श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

पूर्व अध्यक्ष लायंस पीके शर्मा पूर्व सचिव सरिता यादव व पूर्व कोषाध्यक्ष लायंस अरविंद वर्मा ने पदभार सौंपा।

अध्यक्ष लायंस आरके यादव व सचिव लायंस अनीता दीवान तथा कोषाध्यक्ष लायंस एसके नेमा को सौंपा।

क्लब जनक उत्तम अग्रवाल, क्लब संरक्षक डॉ के.के श्रीवास्तव के अलावा नरेंद्र सिंह चंदेल,उत्तम उपाध्याय, सुषमा तंबोली, रोशनी दीक्षित, विद्या गोवर्धन,शैलेश गोवर्धन, डॉ लव श्रीवास्तव, विद्युत मंडल, डॉ यशवंत डहरिया, और अन्य सदस्यों के अलावा अन्य क्लबों के पीएस टी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शानदार संचालन दिनेश साहू और अरविंद दिवाकीर्ति ने किया। कई नए सदस्य भी क्लब में शामिल हुए,जिन्हे लायंस
परमजीत सिंह सलूजा ने शपथ दिलाई। अंत में डॉ लव श्रीवास्तव ने धन्यवाद एवं आभार प्रगट किया।

इस कार्यक्रम में लायंस पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे।

